Thursday, June 30, 2011

चलती में तो सभी चलाते है


चलती में तो सभी चलाते है, जबकि शासन-प्रशासन आम आदमी की भलाई के लिए निजी तौर पर कोई काम करे तो माने. ऐसी ही कुछ गुफ्तगू हो रही है आज कल हिसार के पुरानी मंडी रोड के व्यापारियों और निवासियों में. आलम यह है की शासन-प्रशासन की नींद आज बिना धरना-प्रदर्शन के खुलती ही नहीं और जब यह सब करने के पश्चात नींद खुल भी जाये तो काम के बीच में ही कुछ ऐसे आदमी अपना काम निकलवा जाते है जिनकी शासन-प्रशासन में चलती है. जबकि उसी काम के पूरा होने के लिए आम आदमी बाट जोहता रह जाता है. हद तो उस समय हो जाती है जब चलती में करवाए गए उस काम पर खर्च का निर्वहन भी प्रशासन को ही करना पड़ता है.
ऐसा ही एक वाक्या बीते दिनों मंडी रोड पर देखने को मिला. पिछले पांच साल से सड़क बनने का इंतजार आखिरकार तब ख़त्म हुआ जब व्यापारियों ने रोड जाम कर सड़क बनाने की कार्यवाही को अंजाम तक पहुँचाने की मांग रखी. उनकी मेहनत रंग लाई और एक निश्चित अवधि के बाद सड़क निर्माण शुरू हुआ. लेकिन इस बीच वो सब कुछ हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. अपनी चलती में सब ने चलाई और सड़क बनने का कार्य लेट पर लेट होता रहा. किसी ने सीवरेज का काम अपनी मनमर्जी मुताबिक करवाया तो किसी ने अपने निजी स्वार्थ के चलते उस समय सड़क खुदवा दी जब सड़क निर्माण अपने अंतिम चरण में था. चलो जी अब सड़क बन कर तैयार है.

बात यहीं पर ख़त्म नहीं हुई, बल्कि गुफ्तगू ने उस समय और जोर पकड़ लिया जब अपने को जिंदल घराने के नजदीकी कहने वाले एक व्यवसायी ने ना सिर्फ अनाधिकृत रूप से अपने घर के बाहर का फर्श तक बनवा लिया बल्कि वो भी सरकारी खर्चे पर. एक तरफ हिसार में मानसून अपनी दस्तक दे चूका है लेकिन आम व्यवसायी अपनी-अपनी दुकानों के बाहर फर्श बनवाने का इंतजार महज इसलिए कर रहा है की प्रशासन की तरफ से पांच फुट का फुटपाथ बनाया जाना है. प्रशासन इस बात को भूल कर की एक ही बरसात दुकानों को पानी से लबालब भर सकती है अब चलती वालों की चमची करने में जुटा है. अब पहलु यह है की आज चलती में तो सभी चलाते है लेकिन आम आदमी का काम कब और कैसे होगा.


Thursday, March 31, 2011

यह गलत बात है


ख़ुशी तो हमको एक खास मौके पर ही  मिलती लेकिन कहते है की परेशानी कभी भी और कहीं भी हमारी जिंदगी में दस्तक  दे सकती है. अब देखो न सुबह घर से निकलने से लेकर रात होने तक हम बहुत से  ऐसे नज़ारे देखते है जो हमारे साथ-साथ अन्यो को भी परेशानी में डाल देते है.  इसके साथ ही आम होने वाली घटना कभी-कभी हमारे दिलो-दिमाग पर इतना असर छोड़  जाती है की हम ना तो कुछ कर पाते है और ना ही किसी को कुछ कह पाते है,  लेकिन बाद में किसी न किसी से जिक्र जरुर करते है. अब क्या कहूँ की किसी  बात का जिक्र होगा तो गुफ्तगू भी होगी. 
ऐसी  ही आम होने वाली घटनाओं, परेशानियों और गुफ्तगू को आप तक पहुँचाने के लिए  मैंने यह कालम शुरू किया है. इस कालम में शहर, प्रदेश व् देश में होने वाली  उन घटनाओं पर गुफ्तगू की जायेगी जिसे देखते ही हमको लगता है की यह गलत बात  है. कहते है की इंसान गलती का पुतला है लेकिन अगर यह कालम उन गलतियों को  सुधारने में ना सही लेकिन उनको समझाने तक में कामयाब हुआ तो मै समझूंगा की  इस कालम में गुफ्तगू करना कारगर साबित हुआ. इस कालम को नाम दिया गया है "  यह गलत बात है ". सबसे पहले हम बात करते है अनाधिकृत रूप से चलने वाली  जीपों की.

आज हर शहर में निजी जीप वालो का अपना अलग ही आतंक छाया हुआ है. आम  आदमी तो इसमें सफ़र करना तो दूर इसके नजदीक भी जाना पसंद नहीं करता. फिर भी  इनकी पौ-बाराह मात्र इसीलिए है की यह अन्य साधनों से ज्यादा तेजी से चलती  है और सवारी को उसके गंतव्य तक बहुत जल्दी पहुंचा देती है. बस यही जनता के  लिए परेशानी का सबब है. इतना ही नहीं किसी-किसी नगर में तो इनकी संख्या  इतनी ज्यादा है की चौपहिया वाहन तो क्या दूपहिया वाहन को चलने तक की जगह  नहीं मिलती. यह हर चौक पर आपको जाम लगाये मिलेगी.
जनता की परेशानी  सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. इसके अतिरिक्त अपनी रफ़्तार पर आने के बाद यह  इतनी आड़ी-तिरछी चलती है की इसके नजदीक से गुजरने वाले की साँसे तब तक अटकी  रहती है जब तक वो इसको पार न कर दे. साथ ही साथ इसमें बैठने वालो की  संख्या इतनी अधिक होती है की जीप में भी जहाँ 12 से 15 सवारी होती है वहीँ 5   से 7 सवारी बाहर लटकी  होती है. सवारियों के लिए दुआ की जा सकती है की  कोई दुर्घटना का शिकार न हो जाये. सरकार या प्रशासन भी इन पर रोक लगाने में  अभी तक नाकामयाब हुए है. यहीं कारण है की इनको देखने के बाद यहीं विचार  आता है यह गलत बात है.


Thursday, February 18, 2010

अगले दो साल में हम मजबूत विपक्ष बनकर उभरेंगे : कुलदीप बिश्नोई


हरियाणा जनहित कांग्रेस के संरक्षक व सांसद भजनलाल और पार्टी अध्यक्ष व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने मंगलवार को आदमपुर हलके के करीब डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा किया। अपने इस जनसंपर्क अभियान में उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को विजयी बनाने पर आभार जताया तथा पार्टी द्वारा 5 मार्च को किए जाने वाले विधानसभा घेराव व प्रदर्शन में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। पार्टी संरक्षक व


अंग्रेजी से हिन्दी में लिखिए

 

gooftgu hisar : india news, hindi news, hisar news, news in hindi Copyright © 2010 LKart Theme is Designed by Lasantha